search
 Forgot password?
 Register now
search

Ola Electric बिक्री में 5वें स्थान पर फिसली, 71% की हुई भारी गिरावट, Hero Vida निकली आगे

deltin33 2025-12-1 23:09:34 views 556
  

ओला इलेक्ट्रिक: बिक्री में गिरावट, ग्राहक नाराजगी बनी कारण



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। Ola Electric इस सेगमेंट का एक बड़ा नाम रहा है। कंपनी ने Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज और Ola Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के जरिए मजबूत पकड़ बनाई। नवंबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट ने चौंका दिया है, क्योंकि Ola Electric भारी गिरावट के चलते 5वें स्थान पर फिसल गई है। इसका सबसे बड़ा कारण सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ता यूजर बैकलैश बताया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Ola Electric पर बढ़ा यूजर बैकलैश

कंपनी के खिलाफ बढ़ती नाराजगी की मुख्य वजह उसकी आफ्टर-सेल्स सर्विस और प्रोडक्ट क्वालिटी को बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स लगातार शिकायतें कर रहे हैं। इन शिकायतों में रिपेयर में लंबा समय लगना, खराब कस्टमर सपोर्ट, स्कूटर की क्वालिटी और स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी पर सवाल और मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी से जुड़ी समस्याएं शामिल है। इन शिकायतों की शुरुआत 2023 के अंत में दिखनी शुरू हुई थी, जो अक्टूबर 2024 आते-आते काफी गंभीर रूप ले चुकी थीं। बढ़ते असंतोष का असर अब कंपनी की प्रतिष्ठा और बिक्री दोनों पर साफ नजर आ रहा है।
नवंबर 2025 की बिक्री में भारी गिरावट

हालांकि इन विवादों और शिकायतों के बावजूद 2024 और शुरुआती 2025 में Ola Electric बिक्री में टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन हालिया महीनों में स्थिति बदल गई। नवंबर 2025 में कंपनी की बिक्री में 71% साल-दर-साल गिरावट दर्ज हुई। कंपनी ने इस महीने केवल 8,400 यूनिट्स बेचीं। बिक्री में गिरावट के चलते Ola Electric को Hero Vida ने पीछे छोड़ दिया, और कंपनी पांचवें स्थान पर खिसक गई। यह गिरावट स्पष्ट रूप से बताती है कि यूजर अनुभव और प्रोडक्ट क्वालिटी आज के मार्केट में कितने महत्वपूर्ण हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com