search

अयोध्या की रामलीला ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 50 देशों के 62 करोड़ दर्शक हुए शामिल, इतने कलाकारों ने लिया हिस्सा

deltin33 2025-10-4 03:36:28 views 1267
  50 देशों के 62 करोड़ लोगों ने देखी अयोध्या की रामलीला।





संवाद सूत्र, अयोध्या। अयोध्या की रामलीला आज विश्व की सबसे बड़ी और भव्य रामलीला बन चुकी है। डिजिटल क्रांति के दौर में यह आयोजन केवल भारत तक सीमित न रहकर विश्वव्यापी सांस्कृतिक उत्सव में बदल गया है। इस वर्ष 50 से अधिक देशों में ऑनलाइन माध्यमों से प्रसारित हुई इस रामलीला को कुल 62 करोड़ से अधिक रामभक्तों ने देखा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



दिल्ली और मुंबई से आए 250 से अधिक फिल्मी कलाकारों ने इस रामलीला को भव्य स्वरूप दिया। थ्री-डी तकनीक और आधुनिक मंच सज्जा ने इस धार्मिक आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। न केवल मंच पर बल्कि पर्दे पर भी यह आयोजन एक नया इतिहास रच रहा है।



रामलीला को अधिक से अधिक रामभक्तों तक पहुंचाने के लिए लाइव प्रसारण पर ही इस वर्ष 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया गया।

यह प्रसारण आराधना टाटा प्ले, शेमारू मी, वीआइ ऐप, एयरटेल, शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेजों और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर हुआ। अकेले शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल पर आठ करोड़ से अधिक लोगों ने इसे देखा।



रामलीला के सूत्रधार और संस्थापक तथा बॉलीवुड से जुड़े सुभाष मलिक बाबी के अनुसार सपने को साकार करने में उत्तर प्रदेश सरकार की अहम भूमिका रही।



2020 में जब रामलीला शुरू हुई थी, उस समय के पर्यटन व संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी ने इस भव्य आयोजन का आरंभ किया था, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिसुही नदी में डूबा युवक, मौके पर हुई मौत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131