cy520520 • 2025-12-2 03:37:49 • views 1103
जींद: साइबर ठगों ने हैक कर खाते से उड़ाए लाखों
जागरण संवाददाता, जींद। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के फोन को हैक कर उसके खाते से तीन लाख 38 हजार 500 रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गांव ईगराह निवासी मनबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके वाट्सएप पर एक लिंक आया हुआ था। उसने इस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद बाद उसके खाते से तीन लाख 38 हजार 500 रुपये निकल गए। राशि गायब होने का उस समय पता चला, जब उसने अपने बैंक खाते को संभाला।
हैरानी इस बात की थी कि न तो उसके पास कोई ओटीपी नंबर आया और न ही उसे राशि ट्रांसफर होने का कोई संदेश आया। इस राशि को 18 से 29 अक्टूबर तक दूसरे खातों में ट्रांसफर किया था। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। |
|