search

तमिलनाडु में दशहरे के मौके पर भगवान राम का पोस्टर जलाने का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

deltin33 2025-10-4 06:06:48 views 1317
  तमिलनाडु में भगवान राम का चित्र जलाने के आरोप। प्रतीकात्मक फोटो





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के त्रिची में भगवान राम का चित्र जलाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाला वीडियो इटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कार्रवाई की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसमें एक विशेष समूह के लोगों की ओर से हिंदू देवता राम के चित्र को जलाते हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 28 सितंबर को नावलपट्टू पुलिस सीमा के अंतर्गत अयानपुथुर गांव में ऐंधम तमिल संगम की ओर से आसिवगा तिरुमल गाइडेंस फेस्टिवल आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में लगभग 100 लोग शामिल हुए।


भगवान राम के पोस्टरों को जलाने का आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, उस रात संगठन के लगभग 5-6 सदस्यों ने भगवान राम को दर्शाने वाले फ्लेक्स बैनर को चप्पलों से पीटा, उसे आग के हवाले कर दिया। बाद में इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया गया, जिसमें समूह का फेसबुक पेज ऐंधम तमिलर संगम भी शामिल है।
रावण की जयकार लगाने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि बैनर जलाते समय रावणे पोत्री, रावणे पोत्री (रावण की जय) के नारे लगाए जा रहे हैं। ये लोग अपने समूह से और लोगों को जोड़ना चाहते थे, जिसके लिए मोबाइल नंबर भी साझा किया गया। वीडियो प्रसारित होने के बाद दो अक्टूबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ।



पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 36 साल के अडैक्कलराज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पुडुक्कोट्टई जिले के विरालिमलई तालुक के कवरपट्टी गांव का रहने वाला है। बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131