search
 Forgot password?
 Register now
search

पटना में सीएम हाउस पहुंचे JDU के 400 कार्यकर्ता, टिकट को लेकर नीतीश कुमार से की चर्चा

cy520520 2025-10-4 07:06:07 views 1256
  सीएम आवास में भेंट करने पहुंचे 400 कार्यकर्ता। (जागरण)





राज्य ब्यूरो, पटना। टिकट की बात करने आए लगभग चार सौ लोगों से मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने आवास में भेंट की।

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा तथा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी इस मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री से मिलने आए लोगों से मुख्यमंत्री ने समूह में बात की। आखिर में नालंदा जिले से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



मुख्यमंत्री से जिन लोगों ने आज भेंट की उनमें कई पूर्व विधायक व पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल थे। मुख्यमंत्री से इन लोगों ने मिलने का समय मांगा था।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिलने वालों में अधिकतर अपने लिए टिकट की बात की। इसके अलावा कुछ लोग इस श्रेणी के भी थे जिन्होंने अपने क्षेत्र में प्रत्याशी बदलने की भी मांग रखी। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से मिले प्रस्ताव को नोट कराया।



सुबह दस बजे से समूह में मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले लोगाें का सिलसिला आरंभ हो गया था। मुलाकात लगभग 1.30 बजे तक चला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी को लोगाें को चुनाव को लेकर कई तरह के टिप्स भी दिए।

उन्होंने कहा कि लोगों से लगातार मिलते रहिए। उनकी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में अपने को सक्रिय रखें। इसके अलावा कई लाभकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। योजनाओं की जानकारी सभी लोग तक पहुंचे और उन्हें लाभ मिले इस पर नजर रखने का भी मुख्यमंत्री ने परामर्श दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153653

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com