search

निर्वाचन आयोग ने की बंगाल में एसीईओ-जेसीईओ की नियुक्ति, SIR के काम में आएगी तेजी

deltin33 2025-10-4 07:36:29 views 1267
  निर्वाचन आयोग ने की बंगाल में एसीईओ-जेसीईओ की नियुक्ति। जागरण फाइल फोटो





राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की तैयारियों के तहत केंद्रीय चुनाव आयोग ने नदिया के जिलाधिकारी एस अरुण प्रसाद को अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी व बंगाल सरकार के वित्त विभाग के विशेष सचिव हरिशंकर पाणिकर की संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी के तौर पर नियुक्ति की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राज्य सरकार की ओर से भेजी गई आइएएस अधिकारियों की सूची से इनका चयन किया गया है। दोनों की बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में नियुक्ति की जाएगी। मालूम हो कि ये दोनों पद पिछले दो साल से भी अधिक समय से रिक्त पड़े थे। आयोग ने उप मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार से नए सिरे से तीन नाम मांगे हैं। आयोग सूत्रों ने बताया कि इससे बंगाल में एसआइआर के काम में सहूलियत होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131