search
 Forgot password?
 Register now
search

पंजाब में हड्डियां गला देने वाली ठंड, 8 जिले शीतलहर की चपेट में; 72 घंटे का येलो अलर्ट

cy520520 2025-12-2 13:07:22 views 728
  

पंजाब के 8 जिले शीतलहर की चपेट में (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में शीतलहर का असर बढ़ने लगा है। राज्य में इसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान की सीमा से सटे जिले इससे अधिक प्रभावित हैं।

वहीं राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री गिरा है, जबकि ये सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सप्ताह भर सामान्य के करीब ही बने रहने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के 8 जिलों जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। वहीं, आज कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा भी रहा। आने वाले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा व बारिश के आसार नहीं दिख रहे।  

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटों में शीतलहर अपना दायरा बढ़ाएगा और तकरीबन 11 जिले इससे प्रभावित होंगे।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में न का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। सोमवार शाम राज्य का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा और आने वाले दिनों में भी इसमें खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री, लुधियाना में 22.2 डिग्री, पटियाला में 24.2 डिग्री, पटियाला में 24.2 डिग्री, पठानकोट में 22.7 डिग्री और बठिंडा में 23.6 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य में अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे। ऐसे में वायू गुणवत्ता में सुधार होता नहीं दिख रहा। प्रदूषण बोर्ड की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार अमृतसर का एक्यूआई 108, बठिंडा का 78, जालंधर का 181, खन्ना व लुधियाना 117, पटियाला 118 और मंडीगोबिंदगढ़ में वायु गुणवत्ता 149 दर्ज की गई।  

जानें आज कैसा रहेगा प्रमुख शहरों का मौसम

अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 6 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com