search
 Forgot password?
 Register now
search

यमुना तट पर छठ पूजा आयोजन की तैयारी में जुटी दिल्ली सरकार, 100 अस्थायी घाट बनाने में जुटा सिंचाई विभाग

cy520520 2025-10-4 10:05:46 views 1296
  यमुना तट पर छठ पूजा आयोजन की तैयारी में जुटी सरकार





राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दुर्गा पूजा व दशहरा के बाद अब दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी में जुट गई है। पिछले वर्षों में यमुना तट पर छठ पूजा करने पर रोक को लेकर राजनीति होती रही है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के लोगों से यमुना तट पर छठ पूजा आयोजन का वादा किया था। अब इसकी तैयारी शुरू हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को यमुना पर बने स्थायी घाटों का निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 100 स्थानों पर अस्थायी छठ घाट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।



यमुना में प्रदूषण बड़ी समस्या है। प्रत्येक वर्ष छठ के समय कालिंदी कुंज के पास यमुना में जहरीला झाग देखने को मिलता है। इस बार अधिक वर्षा होने से पिछले वर्षों की तुलना में अभी नदी में प्रदूषण कम है,लेकिन आने वाले दिनों में इसमें वृद्धि हो सकती है। इसे ध्यान में रखकर जल बोर्ड तैयारी कर रहा है।

कालिंदी कुंज के पास झाग की समस्या न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि झाग को दबाने के लिए जहरीले रसायन का उपयोग नहीं होगा। अन्य तरीके से यह समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए ओखला बैराज पर स्प्रिंकलर और नाव पर मोबाइल स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे। झाग को पानी से अलग करने के लिए उपकरण लगाए जाएंगे।



अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर स्थायी घाट बनाने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 100 स्थानों पर अस्थायी घाट बनाने के लिए स्थान की पहचान की है। आवश्यकता अनुसार इसमें वृद्धि की जाएगी। पुराने घाटों का भी पुनर्विकास किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com