यूपी के 11 जिलों में 4086 लोगों ने क्यों दी जान? पुलिस लगा रही पता

Chikheang 2025-12-2 21:39:00 views 388
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आत्महत्या का आंकड़ा अब केवल संख्या नहीं, बल्कि समाज में बढ़ते तनाव का तीखा संकेत बन गया है। एडीजी मुथा अशोक जैन द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट में सामने आया है कि 2021 से 2025 के बीच जोन के 11 जिलों में 4086 लोगों ने जान दे दी। चिंताजनक यह है कि हर वर्ष घटनाएं बढ़ी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर अकेले 588 मामलों के साथ सबसे ऊपर है। अब पुलिस हर जिले में उन इलाकों की पहचान करेगी जहां आत्महत्या के मामले लगातार बढ़े हैं और हर घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच होगी।वजह स्पष्ट होने के बाद लोग आत्महत्या न करे इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें पुलिस के अलावा प्रशासन की टीम शामिल होगी।

सोमवार को एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने पांच वर्ष के विस्तृत आंकड़े जारी किए, जिनसे यह स्पष्ट हो गया कि हालात सामान्य नहीं हैं।एडीजी ने कहा कि आत्महत्या अब केवल एक दर्ज की जाने वाली घटना नहीं, बल्कि ऐसा संकट है जिसे समझने और रोकने के लिए पुलिस को नई दिशा में काम करना होगा।

इसी उद्देश्य से सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां सबसे अधिक आत्महत्याएं हुईं, ऐसे तीन थानों को हाई-रिस्क जोन चिन्हित कर विस्तृत पड़ताल शुरू की जाए।प्रत्येक आत्महत्या केस में मृतक की विवाहिक स्थिति, उम्र, सामाजिक हालात और मानसिक या पारिवारिक दबाव की भूमिका दर्ज की जाएगी।

यह पता लगाया जाएगा कि किस आयु वर्ग में आत्महत्या की प्रवृत्ति सबसे ज्यादा है और कौन-सी परिस्थितियां इसके लिए ज़िम्मेदार हैं,घरेलू विवाद, प्रेम संबंध, आर्थिक तनाव, बीमारी, नशा या सामाजिक अपमान।पुलिस की इस पड़ताल के बाद डीएम, सीएमओ, समाज कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम आत्महत्या रोकथाम की कार्ययोजना लागू करेगी। एडीजी ने सभी एसपी को निर्देश दिया है कि इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए।

जिला-वार विवरण (वर्ष 2021–2025)

    जिला 2021 2022 2023 2024 2025 योग
   
   
   देवरिया
   29
   61
   69
   63
   70
   292
   
   
   गोरखपुर
   96
   101
   121
   131
   139
   588
   
   
   कुशीनगर
   28
   40
   39
   52
   57
   216
   
   
   महाराजगंज
   79
   94
   93
   98
   99
   456
   
   
   बस्ती
   70
   105
   95
   102
   98
   470
   
   
   संतकबीरनगर
   25
   34
   58
   54
   80
   251
   
   
   सिद्धार्थनगर
   38
   55
   59
   81
   95
   328
   

गोरखपुर-बस्ती रेंज के सात जिले 2601 ने जान दी। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती को मिलाकर जोन में आत्महत्या करने की कुल घटनाएं 4086 हुई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137446

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.