search
 Forgot password?
 Register now
search

फूल सी बेटियों को जिन हाथों से पाला... उन्हीं से घोंट दिया गला, फिर खुद भी छोड़ दी दुनिया और वीडियो में बताई वजह

deltin33 2025-10-4 15:06:14 views 1253
  दो बेटियों को गला घोंटकर मारा, खुद फांसी का फंदा लगाकर दी जान।





जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में थाना धौज के अंतर्गत नेकपुर गांव में एक व्यक्ति ने दो बेटियों की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और खुद फांसी का फंदाकर जान दे दी। उसने बेटे को मारने के लिए उसका भी गला दबाया था लेकिन वह बच गया। बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह कदम उठाने से पहले मृतक ने मोबाइल फोन से अपना 3.37 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया था। जिसमें इस हादसे का कारण अपनी पत्नी, दो साली, सास, पत्नी की बुआ व एक युवक को बताया है। इन सभी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। वीडियो में पुलिस से इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।



मृतक के स्वजन ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ थाना धौज में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार दोपहर को कराकर स्वजन को सौंप दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीण हैरान हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ था।

नेकपुर गांव में रहने वाले कर्मवीर पशुपालन करते थे। घर के पास ही तबेला है। कर्मचारी व इसके भाई नरेंद्र की शादी गाजीपुर कालोनी में रहने वाली चंचल व पूजा के साथ करीब 14 साल पहले हुई थी। कुछ समय से कर्मवीर की अपनी पत्नी चंचल से अनबन चल रही थी। इसी वजह से चंचल अपने मायके चली गई थी।



कर्मवीर के स्वजन का आरोप है कि उसके ससुराल वाले लगातार धमकियां दे रहे थे। इसलिए कर्मवीर घर की बजाए बेटियों व बेटे संग तबेले में सोता था। बृहस्पतिवार रात को भी तबेले में सो रहा था। सुबह देखा तो सभी अचेत पड़े थे। कर्मवीर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

कर्मवीर ने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो रिकार्ड किया था। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी चंचल, सास बबिता, साली ज्योति और पूजा, पत्नी की बुआ पूनम और एक युवक मंजीत पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने पत्नी व दोनों साली के मोबाइल फोन की जांच करने की भी मांग की। मृतक ने यह भी कहा था कि उसे फंसाने की और संपत्ति हड़पने की साजिश रची जा रही है। वह जेल नहीं जाएगा, इसलिए अपनी जान दे रहा है।



यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पिकअप में घुस गया दस फुट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

ग्रामीणों के अनुसार, कर्मवीर डेरी चलाकर बच्चों की पढ़ाई और परिवार का पालन-पोषण करता था। धौज थाने से मामले के जांच अधिकारी एएसआइ गजेश ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक के वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।


परिवार सहित आत्महत्या करने के पहले हुए मामले

  • 25 सितंबर 2025 को सेक्टर आठ में एक पिता ने अपनी दो बेटी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी की मौत के बाद परेशान चल रहे थे।
  • 27 जुलाई 2025 रोशन नगर में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को मारकर खुद आत्महत्या कर ली।
  • 10 जून 2025 को बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। मृतक का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था।
  • 10 मार्च 2025 न्यू भारत कालोनी में एक घर में महिला ने फंदा लगाने से पहले अपने बेटे को भी जहर पिलाया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com