देश में सबसे जहरीली दिल्ली- NCR की हवा, चांदनी चौक के बाद लोनी दूसरा सबसे प्रदूषित इलाका

cy520520 2025-12-3 08:05:59 views 311
  

सिद्धार्थ विहार में सड़क पर उड़ती धूल से हो रहा प्रदूषण। जागरण






जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र के बाद गाजियाबाद का लोनी बुधवार को देश का सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को चांदनी चौका का एक्यूआइ 450 और लोनी का 433 दर्ज किया गया। लोनी में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण अवैध फैक्ट्रियों का संचालन है। वहीं, गाजियाबाद देश में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप पर मंगलवार को 249 शहर और 469 प्रदूषण मापक स्टेशनों पर एक्यूआइ दर्ज किया गया। कुल 469 स्टेशनों में लोनी का एक्यूआइ दूसरा सबसे अधिक रहा। जिले में वसुंधरा, संजय नगर, इंदिरापुरम व लोनी में प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। इनमें से सबसे खराब हवा लोनी की ही बनी हुई है। नवंबर माह में ही लोनी की हवा 17 दिन गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

इसके अलावा 11 दिन बेहद खराब व दो दिन खराब श्रेणी में रही। यहां के लोगों को एक भी दिन राहत नहीं रही। यहां प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण अवैध फैक्ट्रियों का संचालन है। सैंकड़ों की संख्या में घर-घर में अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। बावजूद इसके ग्रेप लागू होने के बाद से अभी तक करीब 10 फैक्ट्रियों को ही सील किया गया है। कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है।
देश में सबसे अधिक AQI वाले स्टेशन

    स्टेशन AQI
   
   
   चांदनी चौक, दिल्ली
   450
   
   
   लोनी
   433
   
   
   नालेज पार्क, ग्रेटर नोएडा
   430
   
   
   विवेक विहार, दिल्ली
   430
   
   
   नोएडा सेक्टर 116
   427
   
   
   नोएडा सेक्टर 125
   427
   
देश में सबसे अधिक AQI वाले शहर

    शहर AQI
   
   
   नोएडा
   395
   
   
   हापुड़
   379
   
   
   ग्रेटर नोएडा
   378
   
   
   दिल्ली
   372
   
   
   गाजियाबाद
   361
   
जिले में AQI की स्थिति

    क्षेत्र CPCB AQI IQ Air
   
   
   गाजियाबाद
   361
   258
   
   
   इंदिरापुरम
   390
   215
   
   
   लोनी
   433
   267
   
   
   संजय नगर
   334
   216
   
   
   वसुंधरा
   287
   321
   


प्रदूषण रोकथाम के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। लोनी में प्राथमिकता का साथ कार्रवाई की जा रही है। अवैध फैक्ट्रियों का लगातार सील किया जा रहा है।
-

अंकित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
133067

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.