search
 Forgot password?
 Register now
search

Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

LHC0088 2025-10-4 18:36:39 views 1276
  Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट के लिए कितनी जाएगी EMI





ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माता Mahindra की ओर से SUV सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। अगर आप भी कंपनी की कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट MX1 को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Mahindra XUV 3XO Down Payment and EMI) होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


Mahindra XUV 3XO MX1 Price

Mahindra की ओर से XUV 3XO के बेस वेरिएंट के तौर पर MX1 को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Mahindra XUV 3XO MX1 Price) कीमत 7.28 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 51 हजार रुपये आरटीओ और करीब 39 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Mahindra XUV 3XO MX1 on road price करीब 8.19 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।


दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट MX1 को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.19 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.19 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 9066 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।


कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.19 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9066 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra XUV 3XO MX1 के लिए करीब 2.51 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 10.70 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

Mahindra की ओर से XUV 3XO को कंपनी सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite जैसी SUVs के साथ होता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com