Bihar Board Model Paper 2026: बिहार बोर्ड 10th 12th मॉडल पेपर जारी, सभी विषयों के PDF यहां से करें डाउनलोड

LHC0088 2025-12-3 15:08:06 views 779
  

BSEB Model Paper 2026 यहां से करें डाउनलोड।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के एग्जाम पैटर्न और तैयारियों को परखने के लिए मॉडल पेपर (BSEB Model Paper 2026) जारी कर दिए गए हैं। दोनों ही कक्षाओं के सभी विषयों के मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर उपलब्ध करवाए गए हैं। स्टूडेंट्स सैंपल पेपर साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सैंपल पेपर से पेपर के पैटर्न की जानकारी कर सकते हैं हासिल

छात्र सभी विषयों के मॉडल पेपर डाउनलोड करके प्रश्न पत्र का तरीका, इसमें पूछे जाने वाले लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय। बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों की संख्या के साथ किस प्रश्न के लिए कितने अंक निर्धारित हैं उसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप मॉडल पेपर को हल करके टाइमिंग का अनुमान भी लगा सकते हैं। अगर आप तय समय पर पेपर नहीं हल कर पा रहे हैं तो उसकी प्रैक्टिस करके अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं।

प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।  

  • Bihar Board Model Paper 2026 Class 10th
  • Bihar Board Model Paper 2026 Class 12th

मैट्रिक प्रश्न पत्र का तरीका

हाई स्कूल में गणित के 138 प्रश्न होंगे, वहीं, विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 80 है, लेकिन विद्यार्थी को केवल 40 प्रश्नों का ही जवाब देना है। लघु उत्तरीय प्रश्न 24 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी। जबकि लघु उत्तरीय 24 प्रश्नों में से भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीवविज्ञान से आठ-आठ प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी में से चार-चार प्रश्नों का जवाब देना है।

इसी तरह से छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से दो-दो प्रश्न भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीवविज्ञान से पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से एक-एक प्रश्न का जवाब देना है। यानि 110 में से छात्रों को 55 प्रश्नों का जवाब देना है। वहीं, मैट्रिक में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ रहेंगे, जिसमें से 50 का जवाब देना है।

अगर विद्यार्थी ज्यादा का जवाब देता है तब भी मूल्यांकन 50 का होगा। 30 प्रश्न लघु उत्तरीय रहेंगे, जिनमें 15 प्रश्नों का जवाब देना है और आठ प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे, जिसमें चार प्रश्नों का जवाब देना है, यानि 138 में से 69 प्रश्न का जवाब विद्यार्थियों को देना है। अन्य विषयों में भी यही नियम लागू रहेगा। वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न दो अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पांच-पांच अंकों के होंगे।
प्रश्न पत्र का तरीका

  • 70 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 35 प्रश्नों का देना होगा जवाब
  • 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में केवल 40 प्रश्नों का ही देना है
  • लघु उत्तरीय 20 प्रश्नों में देना होगा 10 का जवाब देना है
  • दीर्घ उत्तरीय छह प्रश्नों में तीन का जवाब देना है
  • 100 प्रश्न रहेंगे आब्जेक्टिव, 50 का जवाब देना है

इंटरमीडिएट प्रश्न पत्र का तरीका

इंटर फिजिक्स 70 अंकों का होगा। इसमें 96 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 70 है, लेकिन विद्यार्थी को केवल 35 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा। खंड -ब में लघु उत्तरीय प्रश्न 20 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी।

लघु उत्तरीय 10 प्रश्नों (दो-दो अंकों के) का उत्तर देना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में से तीन प्रश्नों (पांच-पांच अंकों के) का उत्तर देना अनिवार्य होगा। इसी तरह अन्य सभी विषयों का भी प्रश्न पत्र रहेगा। सभी विषयों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पढ़ने व समझने के लिए दिया जाएगा।

इसके तहत 100 अंकों के परीक्षा में कुल 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें खंड -अ में 100 वस्तुनिष्ट प्रश्न होंगे, जिसमें किसी 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। वहीं, खंड -ब में 30 लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें किन्हीं 15 प्रश्नों का उत्तर देना है। इसके लिए दो-दो अंक मिलेगा। इसी खंड में आठ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में किन्हीं चार प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक के लिए पांच-पांच अक निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Board Exam Date 2026: बिहार बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल सब्जेक्ट एवं डेट वाइज यहां करें चेक, प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी में
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134327

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.