search

भाजपा शासन में किसान मंदर सिंह ने बताया वित्तीय नुकसान , 25 फसलों पर MSP को लेकर भी बोले

Chikheang 2025-10-4 21:06:34 views 1252
  भाजपा शासन में किसानों को लग रही आर्थिक चपत : मंदर सिंह





जागरण संवाददाता, सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां ने राज्य सरकार की किसानों के प्रति अपनाई जा रही बेरूखी व उदासीनता की कड़ी आलोचना की है। जारी बयान में इनेलो पदाधिकारी मंदर सिंह ने कहा कि एक ओर भाजपा स्वयं को किसानों की हितैषी बताती है मगर धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा जहां सार्वजनिक रूप से दावा करती है कि देश में किसानों की 24 फसलों को एमएसपी के आधार पर खरीदा जा रहा है, यह दावा तथ्यों से बिलकुल परे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता का प्रमाण इससे बढ़कर क्या दिया जा सकता है कि सरकार ने अभी तक नरमे की सरकारी खरीद भी शुरू नहीं की है।



नरमा खरीद का सरकारी रेट सात हजार रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है मगर खरीद छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक हो रही है। इसी प्रकार धान व बाजरे की भी मंडियों में यही स्थिति है जिससे किसान इस शासन में स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244