search

यूपी के इस जिले में बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा देने पहुंचे कई विद्यार्थी, वजह ऐसी बताई कि एंट्री भी मिल गई

Chikheang 2025-10-4 22:36:54 views 1292
  इंटरनेट बंद, बिना प्रवेशपत्र कालेज पहुंचे विद्यार्थी





जागरण संवाददाता, बरेली। बीते शुक्रवार को हुए बवाल के बाद अफवाहों के प्रसार को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में गुरुवार से 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। इसके प्रभाव के रूप में पांच दिनों बाद खुले कालेजों में विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम रही। वहीं, सुधार परीक्षा देने आए विद्यार्थी प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं होने की वजह से परेशान भी हुए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बरेली कालेज में 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक दशहरा, गांधी जयंती, नवरात्र आदि पर्व का अवकाश दिया गया। इस बीच गुरुवार को इंटरनेट बंद और तनावपूर्ण माहौल के चलते शुक्रवार को कालेज खुलने पर बहुत कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचे।



वहीं, स्नातक और स्नातकोत्तर की चल रहीं परीक्षाओं में भी काफी परीक्षार्थियों को इंटरनेट नहीं होने से प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में परेशानी हुई। ऐसे में शिक्षकों ने उपलब्ध सूची देखकर परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने कालेज में परीक्षा फार्म की हार्ड कापी जमा नहीं की थी, वह परीक्षा देने से वंचित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244