बेल्जियम का रूसी संपत्ति बेचकर यूक्रेन की मदद से इन्कार

LHC0088 2025-12-4 04:07:28 views 1148
  

बेल्जियम ने जब्त की गई रूसी संपत्ति। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेल्जियम ने जब्त की गई रूसी संपत्ति को बेचकर यूक्रेन की सैन्य और आर्थिक मदद करने की यूरोपीय यूनियन (ईयू) की योजना को अस्वीकार कर दिया है। कहा है कि यह योजना उसके लिए खतरनाक है। यूरोप में रूस की सबसे ज्यादा 226 अरब डॉलर की संपत्ति बेल्जियम में है। इसी के चलते यूरोपीय देश उस पर जब्त रूसी संपत्ति को बेचने का दबाव डाल रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका और यूरोपीय देशों ने 2022 में रूस और उसके नागरिकों की संपत्तियों को जब्त किया था। युद्ध लड़ रहे यूक्रेन को अपने सैन्य और सामान्य खर्चों के लिए 2026 और 2027 में करीब 150 अरब डॉलर की जरूरत होगी। यूरोपीय यूनियन ने इस जरूरत को पूरा करने का यूक्रेन को भरोसा दिया है। ईयू ने 2022 में युद्ध शुरू होने से लेकर अभी तक यूक्रेन को 197 अरब डॉलर की सहायता दी है।

यह सहायता हथियारों, जरूरी सामान और नकद धनराशि के रूप में दी गई है। लेकिन युद्ध लंबा खिंचने और यूक्रेन में हुई बर्बादी की भरपाई के लिए अब बड़ी सहायता की जरूरत होगी। बड़ी सहायता के लिए आवश्यक धनराशि को रूस की जब्त संपत्ति बेचकर एकत्रित करने का ईयू ने निर्णय लिया है और इसके लिए सबसे ज्यादा रूसी जब्त संपत्ति वाले बेल्जियम पर जिम्मेदारी डाली गई है।

ईयू की कार्यकारी शाखा यूरोपीय आयोग ने बुधवार को बैठक के बाद बताया कि यूक्रेन की जरूरतों को आसान शर्तों पर कर्ज देकर पूरा किया जाएगा। लेकिन इसके कुछ घंटे बाद बेल्जियम ने साफ कर दिया कि वह इस पहल में सहयोग नहीं देगा।

बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्जिम प्रिवट ने कहा, रूसी संपत्ति बेचकर यूक्रेन को दिए जाने वाले कर्ज की योजना खतरनाक है। इस तरह की योजना पर पहले कभी कार्य नहीं हुआ है, इसलिए उसके साथ जाना बेल्जियम के लिए संभव नहीं होगा। इससे पहले बेल्जियम ने यूरोप के शक्तिशाली देशों-फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी से रूसी हमले की स्थिति में बचाव के लिए सुरक्षा गारंटी मांगी थी।

उधर, रूस ने साफ कर दिया है कि उसकी संपत्ति को बेचना चोरी जैसा कृत्य होगा और यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होगा। ऐसा करने वाले देश को भयंकर दुष्परिणाम भुगतने होंगे।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134055

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.