search
 Forgot password?
 Register now
search

औरंगाबाद की छह सीटों का गणित बदलने की तैयारी में NDA, इन दलों के साथ आने से मिलेगा फायदा

cy520520 2025-10-4 23:13:03 views 1197
  औरंगाबाद की छह सीटों का गणित बदलने की तैयारी में NDA





सनोज पांडेय, औरंगाबाद। विधानसभा चुनाव में राजग अतीत को भूल, नई कहानी लिखने की तैयारी में है। 2020 के विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां राजग का खाता भी नहीं खुला था।

स्थिति यह थी कि रफीगंज एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र में राजग प्रत्याशी तीसरे नंबर पर चले गए थे। गोह, ओबरा एवं नबीनगर में हार का अंतर 20 हजार से अधिक मतों का था। विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अलग चुनाव लड़ने का नुकसान भी इस गठबंधन को हुआ था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



लोजपा (रामविलास) की बेरुखी ने जदयू को नुकसान पहुंचाया। इसका असर गठबंधन पर पड़ा। बहरहाल इस बार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा आर के चिराग भी साथ हैं। पांच दलों के एक साथ आने से सभी छह सीटों पर राजग परिदृश्य बदलने की तैयारी में लगी है।

लगातार नेताओं का दौरा चल रहा है। औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां महागठबंधन के आनंद शंकर सिंह एवं राजग के रामाधार सिंह में सीधा मुकाबला था।



आनंद शंकर ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में रामाधार सिंह को 2,243 मतों से पराजित किया था। रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद के मो. नेहालुद्दीन 63,325 मत लाकर चुनाव जीत गए थे।

यहां राजग प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को केवल 26,833 मत मिले थे। इसी तरह कुटुंबा से कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने राजग के घटक दल हम के श्रवण भुइयां को पराजित किया था। राजेश को 50,822 एवं श्रवण को 34,169 मत मिले थे।


गोह में 35,618 मतों से हार गए थे मनोज

गोह विधानसभा क्षेत्र में राजद को बड़ी जीत मिली थी। यहां से महागठबंधन के प्रत्याशी भीम कुमार सिंह 85,410 तो राजग के मनोज शर्मा को 45,792 मत मिले थे। भीम ने मनोज को 35,618 मतों से हराया था।

रालोसपा से चुनाव लड़ रहे जदयू के पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार को 44,050 मत मिले थे। ओबरा में राजग प्रत्याशी तीसरे नंबर पर चले गए थे।



यहां से राजद की पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कांति सिंह के पुत्र ऋषि कुमार ने लोजपा (रामविलास) के डॉ. प्रकाश चंद्रा को 22,668 मतों से पराजित किया था।

ऋषि को 63,662 एवं डा. प्रकाश चंद्रा को 40,994 मत मिले थे। राजग के प्रमुख घटक जदयू से चुनाव लड़ रहे सुनील कुमार को 25,234 मत से संतोष करना पड़ा था। नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विजय कुमार सिंह उर्फ डबलू ने जदयू के वीरेंद्र कुमार सिंह को शिकस्त दी थी।



राजद प्रत्याशी को 64,943 एवं जदयू प्रत्याशी को 44,822 मत मिले थे। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से चुनाव लड़ रहे कुटुंबा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार को 23,490 मत मिले थे।

यह भी पढ़ें- Bihar Voter List: मतदाता सूची में अब तक सामने नहीं आई कोई गड़बड़ी, अब क्या है विपक्ष की रणनीति?



यह भी पढ़ें- \“बिहार में एक फेज में हों विधानसभा चुनाव\“, CEC की बैठक में सत्ता पक्ष ने उठाई मांग
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com