search
 Forgot password?
 Register now
search

BJP जिलाध्यक्ष के घर फायरिंग करने का एक और आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

LHC0088 2025-10-5 00:36:28 views 1275
  भाजपा जिलाध्यक्ष के घर फायरिंग का एक और आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार। जागरण





जागरण संवाददाता, मथुरा । भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग की घटना के एक और आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दाएं पैर में पुलिस की गोली से आरोपित घायल हुआ है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

24 सितंबर को भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय को जान से मारने की धमकी देने के एक घंटे बाद उनके घर फायरिंग की गई थी। इसमें जिलाध्यक्ष बाल-बाल बच गए थे। कुछ देर बाद ही शातिर ने प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भतीजे नरदेव चौधरी को भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।


अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

जिलाध्यक्ष ने लोकेश पंडित निवासी राधाकृष्ण कालोनी गोपाल बाग कोसीकलां व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शातिर लोकेश ने अपने साथी लक्ष्मण व एक अन्य के साथ दिल्ली में सेटिंग करके सात दिन पूर्व सफदरगंज थाना में अवैध तमंचे में बंद हो गया और जेल चला गया।

वहीं, पुलिस ने उसके एक साथी महेश बादल निवासी खायरा छाता व हाल निवासी लाजपतनगर थाना हाईवे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। शातिर की निगरानी नहीं करने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने कोसीकलां थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल, बठैनगेट चौकी प्रभारी अंकित मलिक और बीट कांस्टेबल सूर्य प्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अब शातिर लोकेश को बी वारंट पर दिल्ली से लाकर पूछताछ करेगी।


तलाश में जुटी थी पुलिस

एसपी ग्रामीण एससी रावत ने बताया, इस घटना में विवेचना में प्रकाश में आए जैंत के सुनरख निवासी विष्णु की तलाश में एसओजी व छाता पुलिस जुटी थी। शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे पुलिस को पता चला कि फरार आरोपित विष्णु छाता के अकबरपुर थीम पार्क के जंगल की ओर देखा गया है। इस पर पुलिस उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो आरोपित ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

बचाव कर पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपित घायल होकर गिर गया। टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया और अस्पताल ले गए। उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com