search
 Forgot password?
 Register now
search

Haryana Weather: महेंद्रगढ़ रहा हरियाणा में सबसे ठंडा जिला, नारनौल भी टॉप-10 में शामिल

cy520520 2025-12-4 16:08:09 views 1263
  

ठंड से ठिठुर रहे लोग। फोटो- जागरण  



जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और महेंद्रगढ़ जिला इस बार प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बनकर उभरा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ की 4 दिसंबर की रिपोर्ट के अनुसार महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्रगढ़ जिले में सुबह के समय तेज ठंडी हवाएं चलने और कोहरा छाने से लोगों को भीषण ठिठुरन का सामना करना पड़ा। नारनौल में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।

बीते 24 घंटे में तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट ने सुबह के हालात और सख्त कर दिए। शहर में अलसुबह निकलने वाले लोगों, दिहाड़ी कामगारों और स्कूल जाने वाले बच्चों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में महेंद्रगढ़ और नारनौल सहित पूरे जिले में अगले कुछ दिन और ज्यादा ठिठुरन भरे रह सकते हैं।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान के आधार पर टॉप-10 जिले

  • महेंद्रगढ़ – 3.7 डिग्री सेल्सियस
  • हिसार – 4.0 डिग्री सेल्सियस
  • सिरसा – 5.8 डिग्री सेल्सियस
  • करनाल – 5.8 डिग्री सेल्सियस
  • गुरुग्राम – 6.1 डिग्री सेल्सियस
  • नारनौल – 6.4 डिग्री सेल्सियस
  • चंडीगढ़ – 6.3 डिग्री सेल्सियस
  • भिवानी – 6.5 डिग्री सेल्सियस
  • कैथल – 6.5 डिग्री सेल्सियस
  • रोहतक – 7.0 डिग्री सेल्सियस


यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: हरियाणा में कड़ाके की ठंड तेज, नारनौल सबसे ठंडा; न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज  

यह भी पढ़ें- अब कोहरा बनेगा परेशानी... हरियाणा के 10 जिलों के चेतावनी जारी, तीन दिसंबर से बदलेगा मौसम

यह भी पढ़ें- हरियाणा में चार डिग्री तक पहुंचा पारा, 4 जिलों में शीत लहर का अलर्ट, गुरुग्राम सबसे ठंडा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com