search
 Forgot password?
 Register now
search

आरा में अमरूद के पेड़ को लेकर हुआ विवाद, मारपीट के बाद फायरिंग; एक महिला हुई घायल

LHC0088 2025-10-5 02:36:31 views 1054
  अमरूद के पेड़ को लेकर विवाद में फायरिंग। (जागरण)





जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में शनिवार की दोपहर अमरूद के पेड़ को लेकर पहले दोनों ओर से मारपीट हुई और बाद में फायरिंग तक की नौबत आ गई।

फायरिंग में एक महिला को गोली लग गई। जबकि, मारपीट में बाप-बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। गोली से घायल महिला 25 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी पोसवां निवासी सोनू साव की पत्नी है। गोली गर्दन के भाग में लगी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, मारपीट में श्रीराम सिंह, उनके दो पुत्र विशाल कुमार और बालवीर कुमार तथा पुत्री अनुराधा कुमारी जख्मी बताए जाते है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पक्ष की एक महिला को हिरासत में लिया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पोसवां गांव निवासी श्रीराम सिंह और उनके बड़े भाई राम सिहासन सिंह के बीच लंबे समय से अमरूद के पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था।



शनिवार दोपहर श्रीराम सिंह पेड़ से अमरूद तोड़ रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई राम सिहासन सिंह ने उन्हें रोक दिया और कहा कि पेड़ को उखाड़कर अपने हिस्से की जमीन पर लगा लें। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई।

इसी दौरान मुन्नी देवी गोइठा (ईंधन) लेने श्रीराम सिंह के घर पहुंची। तभी विवाद कर रहे दोनों पक्षों में फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि उसी समय राम सिहासन सिंह के पुत्र अमरेन्द्र कुमार उर्फ गोलू ने फायरिंग कर दी।



श्रीराम सिंह के अनुसार वे खुद गोली से बच गए, लेकिन उनके पीछे खड़ी मुन्नी देवी को गोली लग गई। घटना के बाद मुन्नी देवी के पति सोनू साव ने आरोप लगाया कि उनका झगड़े से कोई संबंध नहीं था। उनकी पत्नी तो सिर्फ गोइठा लेने गई थी, लेकिन वहां चल रहे विवाद और मारपीट के दौरान उन्हें गोली लग गई।

वहीं, जख्मी श्रीराम सिंह ने कहा कि उनके भाई राम सिहासन सिंह और उनके परिवार वालों ने मिलकर मारपीट की और उनके बेटे अमरेन्द्र उर्फ गोलू ने फायरिंग कर दी।



गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि अमरूद के पेड़ को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था। उसी दौरान फायरिंग की गई, जिसमें महिला को गोली लगी। मुख्य आरोपी अमरेन्द्र कुमार उर्फ गोलू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com