search

सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार वापस लिया, सुरक्षित माहौल देने के वादे पर माने

Chikheang 2025-12-5 05:06:22 views 1263
  Safadarjang-Hospital



जागरण संवाददाता, न‌ई दिल्ली। वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल की रेजीडेंट डाॅक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने समझौते के बाद कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में सीनियर एवं पीजी रेजीडेंट डाॅक्टरों के कार्य बहिष्कार का अपना निर्णय वापस ले लिया है। आरडीए ने यह कदम उस घटना के विरोध में उठाया था, जिसमें एनेस्थीसिया विभाग के एक सीनियर रेजीडेंट के साथ अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कथित रूप से मारपीट की थी‌।
इस मामले में सीटीवीएस विभाग प्रमुख के खिलाफ शिकायत की गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बृहस्पतिवार रात में जारी लिखित बयान में आरडीए पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए मामले को सुलझाने की दिशा में ठोस कदम उठाए। आरडीए की मांग को पूरा किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में यह सहमति बनी कि मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाया जाएगा और आगे कोई विवाद नहीं बढ़ाया जाएगा।

कार्यस्थल की सुरक्षा और पेशेवर सम्मान से जुड़े अपने प्रमुख मुद्दों के समाधान के बाद आरडीए ने अपने कार्य बहिष्कार के फैसले को वापस लेते हुए सभी सीनियर और पीजी रेजीडेंट्स को तुरंत अपनी जिम्मेदारियां फिर से संभालने का निर्देश दिया है। आरडीए पदाधिकारियों ने प्रशासन का त्वरित हस्तक्षेप के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाए रखने की दिशा में सहयोगात्मक रुख की उम्मीद करते हैं।

यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोप पर सफदरजंग के डॉक्टर्स का विरोध जारी, मांगें पूरी नहीं होने तक काम पर लौटने से इनकार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244