search
 Forgot password?
 Register now
search

VIDEO: अमेरिकी महिला ने गिनाईं भारत की वो 10 चीजें, जो US में नहीं मिलती

LHC0088 2025-10-5 06:06:24 views 1291
  भारत की वो 10 चीजें, जो अमेरिका में नहीं मिलतीं (Instagram- kristenfischer3)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी महिला क्रिस्टन फिशर बीते चार सालों से भारत में रह रही हैं। उन्हें भारत में रहना बहुत पसंद है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भारत की 10 ऐसी बातों की लिस्ट साझा की है, जो अमेरिका में नहीं मिल सकती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिस्टन फिशर ये कुछ ऐसी चीजो हैं जो भारत में हैं और अमेरिका में नहीं। मैं कहूंगी कि भारत में रहने का यही एक बड़ा फायदा है।

















  



View this post on Instagram































A post shared by Kristen Fischer (@kristenfischer3)

ये चीजें आपको अमेरिका में नहीं मिलेंगी

  • अमेरिका में MRP या अधिकतम खुदरा मूल्य नहीं मिलता। कोई भी विक्रेता किसी भी उत्पाद के लिए अपनी मर्जी से कुछ भी वसूल सकता है।
  • ढाबे पूरे भारत में सड़क किनारे मिलने वाले सस्ते और सुविधाजनक रेस्टोरेंट हैं जो आपको अमेरिका में नहीं मिलेंगे।
  • जेट स्प्रे स्वच्छता के लिए जरूरी हैं, लेकिन अमेरिका में आपको सिर्फ टॉयलेट पेपर ही मिलेगा।
  • भारत में बंदर अक्सर सड़कों पर घूमते हैं। लेकिन अमेरिका में आपको सिर्फ चिड़ियाघर में ही बंदर मिलेंगे।
  • रिक्शा और ऑटो घूमने-फिरने का एक सुविधाजनक और कम खर्चीला तरीका हैं। अमेरिका में हर कोई अपनी कार इस्तेमाल करता है।
  • अमेरिका के सरकारी स्कूलों में स्कूल यूनिफॉर्म नहीं पहनी जाती, लेकिन भारत में सभी स्कूली बच्चे यूनिफॉर्म पहनते हैं।
  • UPI, यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस, यहां मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है। यह भुगतान करने और खर्च पर नजर रखने का एक बेहद सुविधाजनक और आसान तरीका है।
  • 8. डिलीवरी ऐप्स, जहां आप 8 मिनट से भी कम समय में कोई भी चीज अपने घर मंगवा सकते हैं, भारत की एक खासियत है, लेकिन अमेरिका में ऐसा कुछ नहीं है।
  • मैगी भारतीय दुकानों और घरों में आम हैं, लेकिन ये अमेरिका में उपलब्ध नहीं हैं।
  • बाजार और आउटडोर मार्केट अच्छे सौदे ढूंढ़ने का एक मजेदार तरीका हैं। लेकिन अमेरिका में ऐसे बाजारों में मोलभाव नहीं होता।

सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

क्रिस्टन फिशर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है, मुझे यह लिस्ट बहुत पसंद आई! शुक्र है कि अमेरिका में हमें भारतीय दुकानों पर मैगी मिल जाती है! मेरा बेटा शायद हफ्ते में एक बार इसे खाता है!

दूसरे यूजर ने लिखा, देसी अमेरिकन, आपको सलाम, कंटेंट बहुत पसंद आया, ईश्वर आप सभी का भला करे।



यह भी पढ़ें- जवानी खराब कर रहे वीडियो गेम्स, लड़कों की एक पीढ़ी ऑनलाइन औसत से ज्यादा समय दे रही
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com