deltin33 • 2025-12-5 18:46:15 • views 1143
personality by day of birth in hindi
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका जन्म किस दिन पर हुआ है। हर दिन का संबंध एक विशेष ग्रह से माना गया है। ऐसे में अलग-अलग ग्रहों के प्रभाव से जातकों को भिन्न-भिन्न विशेषताएं मिलती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सोमवार से लेकर रविवार तक, किस दिन जन्मे व्यक्ति में क्या विशेषता होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
- सोमवार - सोमवार, चंद्रमा का दिन है। ऐसे में इस दिन जन्मे लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव विशेष रूप से पड़ता है। इस दिन जन्मे लोग काफी चंचल माने जाते हैं और मूडी किस्म के होते हैं।
- मंगलवार - इस दिन जन्मे लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। इस ग्रह के प्रभाव से मंगलवार के दिन जन्मे लोग साहसी और उग्र माने जाते हैं। साथ ही यह क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं।
- बुधवार- बुधवार के दिन जन्मे लोगों पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। ये लोग बुद्धिमान व कला प्रेमी होते हैं। साथ ही यह लोग हर काम में परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं।
- (Picture Credit: Freepik)
- गुरुवार - गुरुवार के दिन जन्मे लोगों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यह लोग बहुत ही ज्ञानी होते हैं और करियर में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
- शुक्रवार- शुक्रवार को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। ऐसे में इस दिन पर जन्मे लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव पड़ता है। ये लोग बहुत ही आकर्षक, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के माने जाते हैं।
- (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
- शनिवार - इस दिन पर जन्मे लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव देखा जाता है। ये जातक कठोर परिश्रमी व न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही शनि ग्रह का प्रभाव इन्हें अनुशासित और धैर्यवान बनाता है।
- रविवार - रविवार के दिन जन्मे लोग बहुत ही तेजस्वी व आत्मविश्वासी माने जाते हैं, क्योंकि इन जातकों पर सूर्य के प्रभाव का प्रभाव पड़ता है। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है।
यह भी पढ़ें- Numerology Horoscope 2026: मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें करियर से लेकर लव लाइफ का हाल
यह भी पढ़ें - Shani Dev: शनि देव को बेहद प्रिय है ये राशियां, जानिए क्या आप भी हैं इसमें शामिल?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |
|