search
 Forgot password?
 Register now
search

बछवाड़ा टोल प्लाजा: नई दरों के साथ बेगुसराय में वाहन चालकों को मिली छूट, ये रही लिस्ट

cy520520 2025-10-5 08:05:54 views 1278
  मुरलीटोल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को टोल शुल्क में छूट। फोटो जागरण





संवाद सूत्र, बछवाड़ा (बेगूसराय)। बछवाड़ा प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 122 (पुरानी एनएच 28) गोविंदपुर मुरलीटोल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सिन्हा ने एक अक्टूबर से टोल शुल्क में छूट देते हुए नई दर निर्धारित की है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने इस बात की सूचना संबंधित टोल प्लाजा के पदाधिकारियों को भेज कर एक अक्टूबर की रात्रि 12 बजे से इसे लागू करने का निर्देश दिया है।  



निर्देश में चार चक्का एवं लाइट कामर्शियल एवं मिनी बस के लिए पुरानी दर ही निर्धारित है। बस, ट्रक टू एक्सल, थ्री एक्सल एवं उससे ऊपर के वाहनों के लिए नई दर का निर्धारण किया गया है।  
लागू दर इस प्रकार है:-



    वाहन प्रकार पुरानी दर (अप) नई दर (अप) पुरानी दर (अप व डाउन) नई दर (अप व डाउन) पुराना मासिक पास नया मासिक पास विवरण
   
   
   कार, जीप, वन लाइट मोटर व्हीकल
   45
   45
   70
   65
   1535
   1490
   केवल फास्टैग, अधिकतम 50 यात्रा
   
   
   लाइट कमर्शियल वाहन, मिनी बस
   75
   70
   110
   110
   2480
   2410
   केवल फास्टैग, अधिकतम 50 यात्रा
   
   
   बस, ट्रक (टू एक्स एल)
   155
   150
   235
   225
   5200
   5045
   केवल फास्टैग, अधिकतम 50 यात्रा
   
   
   कमर्शियल वाहन (थ्री एक्स एल)
   170
   165
   255
   250
   5670
   5505
   केवल फास्टैग, अधिकतम 50 यात्रा
   
   
   एचसीएम, ईएमई, एमएवी (फोर टू सिक्स एक्स एल)
   245
   235
   365
   355
   8150
   7910
   केवल फास्टैग, अधिकतम 50 यात्रा
   
   
   ओवरसाइज वाहन (सेवन ओर मोर एक्स एल)
   300
   290
   445
   435
   9925
   9630
   केवल फास्टैग, अधिकतम 50 यात्रा
   





इसके साथ-साथ बेगूसराय जिला अंतर्गत वाणिज्यिक रूप से निबंधित वाहन के एकल यात्रा शुल्क के रूप में कार, जीप व हल्के मोटरयान के लिए 20 रुपये, हल्के वाणिज्य, हल्के मोटरयान अथवा मिनी बस के लिए 35 रुपये, बस या ट्रक (टू एक्स एल) के लिए 75 रुपये, वाणिज्य वाहन (थ्री एक्स एल) के लिए 85 रुपये, भारी वाहन (4-6 एक्स एल) के लिए 120 रुपये एवं ओवरसाइज वाहन के लिए 145 रुपये निर्धारित किए गए हैं।  



टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में क्षेत्रीय व्यक्ति की निजी एवं गैर वाणिज्यिक वाहन के वर्ष 2025-26 मासिक शुल्क के लिए 340 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com