search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Election 2025: बीजेपी में 125 सीटों के लिए 600 नामों पर मंथन, कई विधायकों का कट सकता है टिकट

deltin33 2025-10-5 13:36:19 views 1250
  भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक हुई संपन्न। (फोटो एक्स)





राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की शनिवार को पहली बैठक हुई। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 125 सीटों के लिए 600 से अधिक नाम की सूची प्रदेश चुनाव समिति के समक्ष रखी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

80 सीटों पर वर्तमान विधायकों के अतिरिक्त पांच से छह कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की। महत्वपूर्ण यह है कि इसमें पांच सौ से अधिक की दावेदारी 52 संगठनात्मक जिलों के कोर ग्रुप की ओर से आई है।



वहीं, लगभग सौ दावेदारों ने सीधे प्रदेश संगठन के समक्ष चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। चुनाव समिति एक सदस्य के अनुसार प्रथम बैठक केवल औपचारिक रही। सीटों के बंटवारे के उपरांत शीघ्र ही अगली बैठक में विस्तृत चर्चा होगी।

वहीं, पार्टी अलीनगर से विधायक मिश्रीलाल यादव, नरकटियागंज से रश्मि वर्मा एवं रामनगर विधायक भागीरथी देवी विश्वास मत के दौरान चर्चा में आईं थीं। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान किया।



यही नहीं, लोरिया से विधायक विनय बिहारी को लेकर भी पार्टी के अंदर आशंका है, उनके भविष्य का फैसला भी चुनाव समिति को करना है।
इनके कट सकते हैं टिकट

कुछ बुजुर्ग विधायकों, क्षेत्र में निष्क्रिय एवं पार्टी की सर्वे में लचर प्रदर्शन वाले विधायकों के टिकट कटने की संभवना पर प्रबल हो गई।

कुछ विधायकों की पार्टी के प्रति विश्वासघात के कारण नाम सूची से बाहर करने का प्रदेश नेतृत्व ने मन बना लिया है। समिति के समक्ष कुछ सांसद एवं विधायक पुत्रों को लड़ाने से संबंधित प्रस्ताव रखा गया। यही नहीं, कुछ हारे हुए सांसदों को भी पार्टी मैदान में उतार सकती है।



चुनाव समिति की बैठक में बिहार के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, चुनाव समिति के सचिव प्रेम रंजन पटेल के अतिरिक्त चुनाव समिति के अन्य सदस्य की सहभागिता रही।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467377

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com