search

गाजियाबाद के इस इलाके में 5500 वर्गमीटर जमीन पर बनेगा बैंक्वेट हॉल, डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Chikheang 2025-10-5 16:36:31 views 1296
  कैला भट्टा में भूमि का निरीक्षण करने पहुंची महापौर सुनीता दयाल। सौ महापौर





जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कैला भट्टा में कब्जा मुक्त कराई गई 5500 वर्गमीटर भूमि पर नगर निगम द्वारा बैंक्वेट हॉल बनाया जाएगा। इससे वहां की डेढ़ लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। वहीं इस भूमि 15 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर भूमि पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था। निगम ने कब्जा को ध्वस्त कर दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



कैला भट्टा इलाके में हाजी खलील ने निगम की भूमि पर कब्जा कर लिया था। उसने इस भूमि पर अवैध रूप से दुकान बनाकर किराए पर दी हुई थीं। वह किराए की दुकानों से लाखों रुपये वसूल रहा था। नगर निगम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया था। इस भूमि से मरकज मस्जिद का रास्ता भी गुजरता है।



महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने इस भूमि की चार दीवारी के लिए पैमाइश कराई। निगम ने इस भूमि पर 15 में से 10 दुकानों का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। ये दुकानें स्थानीय लोगों के उपयोग में आएंगी। इससे निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।

इस भूमि पर बैंक्वेट हॉल बनाया जाएगा। कैला भट्टा घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां पर शादी या अन्य कोई भी कार्यक्रम करने के लिए खाली जगह नहीं है। ऐसे में बैंक्वेट हॉल बनने से लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम से कम शुल्क पर बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।



महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि इस भूमि पर कुछ लोग दोबारा कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। मुस्लिम समाज की आस्था को ध्यान में रखकर मस्जिद के लिए रास्ता छोड़ दिया गया है। मस्जिद के लिए वजूखाना भी बनाकर दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अभियंता एन के चौधरी, संपत्ति अधिकारी पल्लवी सिंह, जोनल प्रभारी आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244