search

राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों और आश्रितों की समस्याएं सुनी, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

cy520520 2025-10-5 17:36:21 views 1300
  पूर्व सैनिकों व आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा : राज्यपाल।





राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व सैनिकों सहित आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और इनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।  

राज्यपाल ने कहा कि जन मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और संबंधित जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को तुरंत प्रेषित कर समयबद्ध समाधान कराया जाए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इस अवसर पर देहरादून निवासी गंगा देवी ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। पापर्टी धोखाधड़ी के कारण गंगा देवी से 29 लाख रुपये की धनराशि हड़प ली गई थी। इस संबंध में उन्होंने राजभवन में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।  

राजभवन के हस्तक्षेप से उनकी 29 लाख रुपये की राशि प्रापर्टी डीलर की ओर से वापस कर दी गई। गंगा देवी ने इसे अपनी जीवन भर की मेहनत की कमाई बताते हुए राज्यपाल को विशेष धन्यवाद दिया। जन मिलन कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, हरिद्वार और देहरादून जनपदों से आए कुल 11 लोगों ने भूमि विवाद, धोखाधड़ी, रोजगार, विकास कार्यों तथा आर्थिक सहायता जैसी समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष रखा।  



राज्यपाल ने सभी शिकायतों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि अधिकांश समस्याएं छोटी एवं सामान्य प्रकृति की होती हैं, लेकिन समय पर समाधान न होने से आमजन को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी समस्याओं का त्वरित, नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725