search

गुरुग्राम में शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार जिम ट्रेनरों को किया गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-5 18:36:18 views 1320
  सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।





जागरण संवाददाता, गुरुग्राम।  गुरुग्राम के एक नामी स्कूल की महिला टीचर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 29 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना ईस्ट पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिला टीचर ने शिकायत में बताया कि सितंबर में एक पार्टी में उसकी जिम ट्रेनर युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों की एक-दूसरे से फोन पर बातचीत होने लगी। एक अक्टूबर की रात युवक ने महिला को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया।



इसके बाद आरोपित युवक महिला टीचर को सुशांत लोक क्षेत्र स्थित अपने एक दोस्त के रूम पर ले गया। यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपित ने अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया। उन्होंने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।

दो अक्टूबर को पीड़िता अपने घर पहुंची और परिवारवालों को आपबीती बताई। महिला की शिकायत पर महिला थाना पूर्वी पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपित जिम में ट्रेनर हैं और जुंबा डांस की कोचिंग भी देते हैं।



बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपित का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

उधर, सेक्टर 93 चौकी क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पकड़े गए आरोपित का पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। सेक्टर 93 चौकी पुलिस उससे तीन दिन के रिमांड पर पूछताछ में जुटी हुई है। हालांकि, उससे पूछताछ में क्या कुछ सामने आया, इसके बारे में पुलिस बताने से बच रही है।



एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले 21 वर्षीय आरोपित युवक ने बुधवार दोपहर आठ साल की बच्ची का उस दौरान अपहरण कर लिया था जब वह कंजक खाने के लिए जा रही थी। आरोपित उसे घर से करीब पांच किलोमीटर दूर ले गया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह उसे उसी अवस्था में छोड़कर फरार हो गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244