Khagaria News: अंतिम मतदाता सूची में बढ़ गई वोटरों की संख्या, इस विधानसभा में सबसे अधिक जुड़े नए मतदाता

deltin33 2025-10-5 19:36:31 views 572
  अंतिम मतदाता सूची में प्रारूप सूची की तुलना में मतदाताओं की वृद्धि





जागरण संवाददाता, खगड़िया। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत बीते 30 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।  

जारी मतदाता सूची के अनुसार अब जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 11,62,619 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,13,865, महिला मतदाताओं की संख्या 5,48,737 तथा अन्य की संख्या 17 है।  



बताते चलें कि एक अगस्त 2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया। उसके बाद एक सितंबर तक मतदाताओं द्वारा दावा, आपत्ति दर्ज की गई। वहीं 25 सितंबर तक दावा, आपत्ति का निष्पादन करने के बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अंतिम मतदाता सूची में प्रारूप सूची की तुलना में 25,968 नए मतदाताओं की वृद्धि हुई है। 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। अंतिम मतदाता सूची की स्थिति जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11,62,619 हैं।  



इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,13,865, महिला मतदाताओं की संख्या 5,48,737 तथा अन्य की संख्या 17 है। प्रारूप सूची की तुलना में इसबार 25,968 नए मतदाताओं की वृद्धि हुई है। प्रारूप मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 36 हजार 651 थी।  

मतदाता सत्यापन कार्य के बाद सूची के प्रारुप प्रकाशन में 79 हजार 551 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। पहले जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 16 हजार 202 थी, जबकि दावा आपत्ति के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन में 25,968 नए मतदाताओं की वृद्धि हुई है।  



मतलब विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान जिले के 50 हजार 583 मतदाता के नाम अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन में हटाए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के साथ अब लिंगानुपात इसबार 894 रहा है, जबकि इपी रेसियो 0.57 है।  
जाने विधानसभावार मतदाताओं की संख्या

148-अलौली सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में अंतिम मतदाता सूची में दो लाख, 65 हजार 486 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। जबकि प्रारुप प्रकाशन में दो लाख 59 हजार 838 के नाम दर्ज थे। मतलब अंतिम मतदाता सूची में यहां पांच हजार 648 के नाम जोड़े गए।  



उसी प्रकार 149-खगड़िया विधानसभा में अब कुल मतदाता की संख्या दो लाख 59 हजार 933 है। प्रारुप प्रकाशन में यहां दो लाख 53 हजार 744 थे। यहां छह हजार 189 के नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़े गए।  

वहीं 150-बेलदौर विधानसभा में अब कुल तीन लाख, 22 हजार 348 मतदाता हैं। प्रारुप प्रकाशन में तीन लाख 15 हजार 776 मतदाता थे। यहां छह हजार 572 के नाम जोड़े गए।  



151-परबत्ता विधानसभा में अब तीन लाख 14 हजार 852 मतदाता हैं, जबकि प्रारुप प्रकाशन में तीन लाख सात हजार 293 मतदाता थे।  यहां सात हजार 559 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।     


मतदान केंद्रों की स्थिति

विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर जिले में कुल 1372 मूल मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं,   जिसमें अलौली विधानसभा में 305, खगड़िया विधानसभा में 305, बेलदौर में 387, और परबत्ता विधानसभा में 375 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  



यह भी पढ़ें- Bihar Voter List: अंतिम मतदाता सूची पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, SIR में 3.66 लाख हटाए गए नामों में एक भी विदेशी घुसपैठिया नहीं

यह भी पढ़ें- Bihar Voter List: मतदाता सूची में अब तक सामने नहीं आई कोई गड़बड़ी, अब क्या है विपक्ष की रणनीति?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
322304

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.