Pakur News: नगर निकाय चुनाव की घोषणा का इंतजार, अंतिम चरण में वार्डवार मतदाता सूची

cy520520 4 day(s) ago views 560
  



चंदन रक्षित, पाकुड़। लंबे इंतजार के बाद नगर निकाय चुनाव की उम्मीद बलवती हुई है। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। पूर्व पार्षद के साथ साथ चुनाव में भाग्य आजमाने को आतुर उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। वोटरों को साधने की कवायद तेज हो गई है। जल्द ही नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने वाला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नए वर्ष के प्रथम तिमाही में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस में डीसी ने चुनावी तैयारियों को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जल्द ही कोषांग का गठन कर लिया जाएगा और चुनाव संबंधी निर्देशों का अनुपालन समय पर किया जाएगा।

इधर, नगर निकाय चुनाव को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। चुनाव तिथि की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। चौक-चौराहों पर भी चुनावी चर्चा आम हो गई है। वहीं, चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले संभावित उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए हैं।

नगर परिषद क्षेत्र के 39 बूथों पर प्री-विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। सुपरवाइजर और बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों का वोटर सूची से मिलान कर रहे हैं। पुनरीक्षण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।

नगर परिषद क्षेत्र के इन 39 बूथों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 21 पार्षदों के चुनाव के लिए कुल 36,796 मतदाता अपने मनपसंद उम्मीदवार का चयन करेंगे। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 में सबसे अधिक मतदाता हैं, जबकि वार्ड संख्या 05 में सबसे कम मतदाताओं की संख्या दर्ज है।


नगर निकाय चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। नगर परिषद ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही चुनाव तिथि घोषित होने की उम्मीद है। - अमरेंद्र कुमार चौधरी, नगर प्रशासक, पाकुड़

कहां है कितने वोटर (वार्डवार मतदाता संख्या)

    मतदाता वार्ड संख्या
   
   
   1588
   01
   
   
   1617
   02
   
   
   1782
   03
   
   
   2111
   04
   
   
   1150
   05
   
   
   1662
   06
   
   
   1423
   07
   
   
   1803
   08
   
   
   1901
   09
   
   
   1769
   10
   
   
   1945
   11
   
   
   1713
   12
   
   
   1889
   13
   
   
   2115
   14
   
   
   1889
   15
   
   
   2114
   16
   
   
   1539
   17
   
   
   1751
   18
   
   
   1683
   19
   
   
   1376
   20
   
   
   2076
   21
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
132953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.