search

Punjab Weather: जालंधर में कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट, तापमान 3 डिग्री तक लुढ़केगा; IMD ने दी चेतावनी

deltin33 2025-12-9 12:37:11 views 1270
  

मौसम विभाग ने जालंधर में अगले तीन दिनों तक शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जालंधर। मौसम विभाग ने मंगलवार से वीरवार तक शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

मौसम शुष्क रहेगा, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूप भी निकलेगी, जिससे तापमान पर असर पड़ेगा। विभाग के अनुसार तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इस सप्ताह के अंत तक वर्षा की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को सुबह के समय बाहरी क्षेत्रों में धुंध और सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस की गई, लेकिन दिन निकलते ही धुंध छट गई।

न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की शुद्धता की बात करें तो अधिकतम एक्यूआइ 304 और न्यूनतम एक्यूआइ 199 रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदूषण का स्तर इसी तरह बना रहा, तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131