search

ब्लिंकिट से मंगवाया सामान, ग्राहक ने लेने से किया इन्कार, डिलीवरी बॉय ने किए वार

Chikheang 2025-12-9 17:09:21 views 1153
  

कहासुनी हो गई और डिलीवरी बॉय चला गया।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ब्लिंकिट से मंगवाया सामान न लेने पर डिलीवरी बॉय ने ग्राहक पर हमला कर दिया। उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर टांके लगाए गए। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

सेक्टर-38 वेस्ट निवासी 42 वर्षीय सौरभ कपूर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मेडिकल लाइन का काम करता है। उसने ब्लिंकिट ऐप से घर के लिए कुछ सामान मंगवाया था। डिलीवरी के लिए एक युवक बाइक पर सामान लेकर उसके घर पहुंचा, लेकिन किसी कारणवश सौरभ ने सामान लेने से इन्कार कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और डिलीवरी बॉय वहां से चला गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिकायत के अनुसार, थोड़ी देर बाद सौरभ कपूर अपनी एक्टिवा से धनास किसी काम से जा रहा था। रास्ते में डीएमसी पार्क के पास उसी युवक ने उसे रुकने का इशारा किया। सौरभ जैसे ही बात करने के लिए हेलमेट उतारने लगा, तभी आरोपित युवक ने किसी नुकीली वस्तु से उसके सिर और आंख के पास वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि ब्लिंकिट से आए मैसेज के अनुसार डिलीवरी बॉय का नाम अनिकेत दर्ज था। मलोया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244