search

रोहतास में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान, शपथ पत्र की अनिवार्यता खत्म

cy520520 2025-12-10 04:37:01 views 1262
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सूत्र, सूर्यपुरा। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आने वाली परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। अब प्रमाण पत्र निर्गत कराने के लिए कोर्ट का शपथ पत्र देना अनिवार्य नहीं होगा। आवेदन के साथ संलग्न प्रारूप-14 के आधार पर ही प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लंबे समय से प्रमाण पत्र निर्गत में देरी और अनावश्यक प्रक्रिया को लेकर आम लोगों के साथ मुखिया में भी नाराजगी थी। कई मुखिया का कहना था कि आवेदन पर हस्ताक्षर करने से पहले वे आंगनबाड़ी सेविका, चौकीदार और तीन अन्य गवाहों से सत्यापन कराते हैं।

इसके बावजूद लोगों को कई-कई दिनों तक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है और 21 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है। अंत में सचिव द्वारा कोर्ट एफिडेविट बनवाने की मांग की जाती थी, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार से मुखिया प्रमोद कुमार और रंजीत कुमार ने इस समस्या को विस्तार से रखा।

उन्होंने प्रमाण पत्र से जुड़े कई लंबित मामलों और प्रकरणों के ठंडे बस्ते में पड़े रहने की शिकायत भी की। यहां धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के लिए पहुंचे जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अब प्रारूप-14 के आधार पर ही त्वरित प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर इस माह प्रशिक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद प्रखंड स्तर पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सभी मुखिया को निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन पर हस्ताक्षर करने से पूर्व जन्म या मृत्यु का सत्यापन सुनिश्चित कर लें। सत्यापन सही होने पर प्रमाण पत्र तुरंत निर्गत किए जाए।

साथ ही सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश भी दिया। इस निर्णय से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है तथा प्रमाण पत्र निर्गत प्रक्रिया अब अधिक सरल और पारदर्शी भी होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725