search

Bhagalpur News: HAM के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

LHC0088 2025-12-10 09:06:23 views 1249
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज मुसहरी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मांझी का नाले में औंधे मुंह गिरा शव मंगलवार को मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार को उन्हें नशे की हालत वाले तीन लोगों से बातचीत करते देखा गया था। तीनों नशे में थे। सूचना पर बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बरारी थाने की पुलिस को मृतक के पुत्र तील्लो मांझी ने बताया कि उनके पिता पांच दिन पहले घर से निकले थे। उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। सभी उनकी खोजबीन कर रहे थे। पुत्र समेत परिजन ने मांझी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

मृतक की बहन राजकुमारी देवी ने थानाध्यक्ष को बताया कि वह अस्पताल में इलाजरत थीं। सोमवार को भाई लक्ष्मीकांत उनसे मिलने आए थे। कुछ लोग मांझी के किसी ऊंचे स्थान से गिर जाने की आशंका जता रहे हैं। बरारी थानाध्यक्ष ने कहा कि सही तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगा।
शाहकुंड के रहने वाले थे मांझी

हम पार्टी के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मांझी (62) शाहकुंड थानाक्षेत्र के सादपुर गांव के रहने वाले थे। बीते तीन दिसंबर को घर से निकले थे। फिर उनसे परिवार के लोगों को संपर्क नहीं हो सका था।

भागलपुर में उनकी बहन जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती थीं। उनसे भी वह मिलने गए थे। बरारी पुलिस हादसा, हत्या आदि बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस टीम घटनास्थल की स्टील और वीडियोग्राफी कराई है। पुलिस टीम तकनीकी सेल से भी मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126