search

दिल्ली: नशे में नाबालिग को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, युवक पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; हालत गंभीर

cy520520 2025-12-10 09:36:13 views 1008
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। शराब के नशे में नाबालिग को थप्पड़ मारना एक युवक को महंगा पड़ा गया। नाबालिग ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अशोक विहार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर नाबालिग समेत तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। घायल की पहचान 18 वर्षीय गौतम के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सात दिसंबर की रात करीब 11:03 बजे अशोक विहार थाना पुलिस को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल गौतम को पीसीआर कर्मी दीप चंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची, पीड़ित के शरीर पर चाकू के कई जख्म थे। वह होश में था, लेकिन बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

घटनास्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के समय गौतम काफी नशे में था। वह इलाके में कई लोगों से झगड़ा किया था। इसी दौरान उसने एक नाबालिग को थप्पड़ मार दिया। उसका बदला लेने के लिए नाबालिग ने अपने दो परिचितों के साथ मिलकर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
CCTV में कैद हुई घटना

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपितों को पकड़ लिया। गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान जतिन और मनीष के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725