search

MP के सागर में बड़ा हादसा, ड्यूटी से लौट रहे जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त; चार की मौत

deltin33 2025-12-10 12:37:22 views 1249
  

हादसे के बाद घायल जवान को अस्पताल लेकर पहुंची एंबुलेंस। फोटो - जेएनएन



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सागर में कुछ जवान सड़क हादसे की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई और 1 जवान गंभीर रूप से घायल है। सभी जवान ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में वो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह हादसा सागर के बांदरी मालथौन में हुआ। पांचों जवान मुरैना से लौट रहे थे, तभी सुबह के लगभग 4 बजे यह हादसा हो गया।
4 जवानों की मौत

मृतकों की पहचान प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और चालक परमलाल तोमर और एक अन्य के रूप में हुई है। तीनों मुरैना के रहने वाले हैं। वहीं, भिंड के डांग मास्टर विनोद शर्मा सही सलामत हैं। इसके अलावा मुरैना के आरक्षक राजवीन चौहान दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिनका बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131