search

Tata Punch के Facelift को लॉन्‍च करने की हो रही तैयारी, टेस्टिंग के दौरान मिली बड़ी जानकारी

LHC0088 2025-12-10 15:00:55 views 964
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट के लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग के दौरान ही इस एसयूवी को देखा गया है। इसकी क्‍या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लॉन्‍च होगी Tata Punch Facelift

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी टाटा पंच के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इस एसयूवी को देखा गया है।
क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंच फेसलिफ्ट की टेस्टिंग केरल में की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी को देखा गया है। देखी गई यूनिट पूरी तरह से ढंकी हुई थी लेकिन कई फीचर्स की जानकारी मिली है। एसयूवी के फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए जाएंगे, जिसके बाद यह मौजूदा वर्जन के मुकाबले काफी बेहतर हो जाएगी। इसके साथ ही इस एसयूवी में नए डिजाइन के साथ बंपर, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल को दिया जाएगा। इंटीरियर में भी नए फीचर्स के साथ ही बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, इलूमिनेटिड लोगो के साथ स्‍टेयरिंग व्‍हील को दिया जाएगा।
इंजन में नहीं होगा बदलाव

जानकारी के मुताबिक टाटा पंच एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव को नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया जाएगा। जिससे इसे 87.8 पीएस की पावर और 115 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ पांच स्‍पीड मैनुअल और एएमीटी ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।
कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से टाटा पंच फेसलिफ्ट के लॉन्‍च को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे साल 2026 के शुरू में भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला

टाटा की ओर से पंच को माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Exter, Maruti Ignis जैसी कारों के साथ होता है। इसके साथ ही इसे Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी एसयूवी से भी कीमत के मामले में मुकाबला करना पड़ता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126