search
 Forgot password?
 Register now
search

एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर के बीच में आ रही थी पत्‍नी, पति ने बुरी तरह पीटा; घायल

cy520520 2025-10-5 23:36:33 views 971
  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. Concept Photo





जागरण संवाददाता, रुड़की। एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी प्रेम संबंधों में बाधक बन रही थी। पिटाई में घायल हुई महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पति अभी घर से फरार है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी नगला इमरती गांव निवासी एक युवक की शादी करीब आठ साल पहले एक युवती से हुई थी। इनके दो बच्चे है। कुछ समय पहले युवक की एक युवती से दोस्ती हो गई। दोनों फोन पर बात करने लगे। जिसके चलते इनके बीच प्रेम हो गया।



इसके चलते ही दोनों फोन पर लंबी लंबी बाते करने लगे। यहीं नहीं दोनों एक साथ घूमने के लिए बाहर जाने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी युवक के पति को दे दी। पति के प्रेम संबंधों की भनक लगने पर महिला दंग रह गई। महिला ने अपने पति के प्रेम संबंधों का विरोध करते हुए युवती के घर जाने की बात कही। जिस पर पति बिफर गया।

पति ने महिला की पिटाई कर दी। जिसमें वह घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्हें आता देख आरेापित वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com