search
 Forgot password?
 Register now
search

बहराइच में कम नहीं हो रहा तेंदुए का आतंक, सोते समय महिला को बनाया निशाना; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Chikheang 2025-10-6 00:06:41 views 888
  सोते समय महिला पर तेंदुए ने किया हमला।





संवाद सूत्र, बिछिया (बहराइच)। रमपुरवा गांव निवासी महिला शनिवार रात घर में सो रही थी। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। परिवारजन के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के ग्राम रमपुरवा निवासी 45 वर्षीय मायावती रात में खाना खाकर सो रही थी। रात एक बजे जंगल से आए तेंदुए ने महिला को दबोच लिया।



महिला के शोर मचाने पर परिवारजन जगे। सभी ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर गया। पति मोहन ने अन्य लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

यहां हालत गंभीर होने पर मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि तेंदुए के हमले की जानकारी हुई है। टीम को मौके पर भेजा गया है।

महिला को तात्कालिक सहायता के लिए दो हजार रुपये की आर्थिक मदद की गई है। जिले में कई दिनों से लोग तेंदुए के आतंक का सामना कर रहे हैं।  



सीएम योगी ने भी वन विभाग की टीम को तेंदुआ दिखते ही गोली मारने का आदेश दे चुके हैं। इसके अलावा, मृत और घायल लोगों को आर्थिक मदद देने का एलान किया था।  

यह भी पढ़ें- रात में हाथ थाम कर सोई पत्नी, सुबह फंदे से लटका मिला पति का शव
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157869

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com