search

प्रयागराज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत

Chikheang 2025-12-10 18:37:35 views 1266
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण प्रयागराज। शंकरगढ़ क्षेत्र के नौढिया उपरहार गांव में दो बाइक की टक्कर होने से एक युवक की जान जाने पर परिवार में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्षेत्र के नौढिया उपरहार गांव निवासी 40 वर्षीय संजय आदिवासी घर से नौढिया बाजार साउंड सिस्टम लेने जा रहा था। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। संजय की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसके मुंह व सिर में गंभीर चोटे आईं। राहगीरों से खबर पाकर आए परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजय की मौत से पत्नी सुशीला आदिवासी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके चार बेटे हैं। परिजनों ने बताया कि वह पूना में रहकर मजदूरी करते थे।

आठ दिसंबर को वह घर लौटे थे। घर में कुछ कार्यक्रम था। उसी के लिए साउंड सिस्टम लेने जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिली तो पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दर्दनाक घटना से गांव व परिवार में मातम छाया रहा।

यह भी पढ़ें- यूपी में हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244