search

IND vs SA: जितेश शर्मा ने MS Dhoni के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, कटक में बना गजब का संयोग

cy520520 2025-12-10 20:11:08 views 975
  

जितेश शर्मा ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। फाइल फोटो



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20I सीरीज के पहले मैच में जितेश शर्मा ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारतीय टी20I टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने मैच में कुल चार कैच लपके। इन चार कैचों की मदद से जितेश ने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, एमएस धोनी के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेटकीपिंग डिसमिसल (5) का रिकॉर्ड है। साथ ही घरेलू मैदान पर एक पारी में सबसे ज्यादा डिसमिसल (4) का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है, जिसकी बराबरी जितेश शर्मा ने मंगलवार को कर ली।
इन चार खिलाड़ियों का लपका कैच

संयोगवश, दोनों ने कटक के एक ही मैदान पर एक ही उपलब्धि हासिल की है। ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा और केशव महाराज विकेट के पीछे जितेश शर्मा के कैच के साथ आउट हुए।
टी20I मैचों में भारत के लिए एक पारी में विकेटकीपिंग सर्वाधिक डिसमिसल करना का रिकॉर्ड-

  • 5 - एमएस धोनी (बनाम इंग्लैंड) - ब्रिस्टल, 2018 (5 कैच)
  • 4 - एमएस धोनी (बनाम अफगानिस्तान) - सेंट लूसिया, 2010 (4 कैच)
  • 4 - एमएस धोनी (बनाम पाकिस्तान) - कोलंबो आरपीएस, 2012 (4 कैच)
  • 4 - एमएस धोनी (बनाम श्रीलंका) - कटक, 2017 (2 कैच, 2 स्टंपिंग)
  • 4 - दिनेश कार्तिक (बनाम इंग्लैंड) - साउथेम्प्टन, 2022 (3 कैच, 1 स्टंपिंग)
  • 4 - जितेश शर्मा (बनाम दक्षिण अफ्रीका) - कटक, 2025 (4 कैच)

अफ्रीका को मिली हार

मैच की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत में ही मुश्किल पिच का सामना किया। पारी के दौरान भारत का स्कोर 17/2, 48/3 और 104/5 था। हार्दिक पांड्या ने वापसी करते हुए 28 गेंद में नाबाद 59 रन बनाए। अंत में शिवम दुबे और जितेश शर्मा के सहयोग से उन्होंने भारत का स्कोर 175 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 74 रन बनाकर सिमट गई।

यह भी पढ़ें- Sanju Samson को फिर मिली निराशा, शुभमन गिल-जितेश शर्मा से बेहतर आंकड़े; फिर भी बेंच पर बैठा दिया गया
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725