search

Bihar: उपमुख्‍यमंत्री व‍िजय कुमार सिन्‍हा के बयान से खलबली, भू माफ‍िया व अधिकारियों की बन रही सूची; बताया एक्‍शन प्‍लान

LHC0088 2025-12-10 20:38:05 views 1025
  

उपमुख्‍यमंत्री सह राजस्‍व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्‍हा। जागरण आर्काइव  



डि‍ज‍िटल डेस्‍क, पटना। बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सह राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री व‍िजय कुमार सिन्‍हा ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कहा है कि भूम‍ि माफ‍िया को कुछ अधिकारियों का संरक्षण मिल रहा है। किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। सिन्‍हा बुधवार को पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्‍होंने कहा कि कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक की सूची बनाई जा रही है। भू माफिया के साथ किन पदाधिकारियों या कर्मचारियों की भागीदारी है। कौन सफेदपोश हैं जो ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्‍योंक‍ि बीमारी को खत्‍म करना है तो इसकी जड़ तक जाना होगा। मंत्री ने यह भी कहा क‍ि प्रत्‍येक कर्मचारी को निर्धारित स्‍थान पर अनिवार्य रूप से बैठना होगा। यदि एक से ज्‍यादा हल्‍का की जिम्‍मेदारी है तो उसकी तिथि करेंगे क‍ि कब कहां बैठना है।  

किसी की जेब में कार्यालय नहीं चलेगा। किसी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी। आम जनता की परेशानी किसी हाल में स्‍वीकार्य नहीं है। विभाग की ओर से मोबाइल और लैपटॉप सभी को दिया गया है।  

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि कई कर्मचारियों ने ही सुझाव दिया कि सभी लोग निर्धारित स्‍थान पर बैठेंगे तो लोगों को असुविधा नहीं होगी। विजय सिन्‍हा ने यह भी कहा कि कार्यालय या कार्यस्‍थल पर उपस्‍थ‍ित‍ि में अब कोई गड़बड़ी नहीं चलेगी।

पटना में एक टीम रहेगी जो वीडियो कांफ्रेंसिंग और वीडियो कॉल से जांचेगी क‍ि वे अपने कार्यालय में हैं या नहीं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126