search

लड़की को लेकर भाग रहा युवक, रास्‍ते में लोगों ने पकड़ा, डायल-112 को दी सूचना, इसी बीच हो गया कांड

deltin33 2025-12-10 22:08:23 views 780
  

पकड़े जाने के बाद भी लड़की को भगा ले गया युवक। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



संवाद सूत्र, जंदाहा/लालगंज (हाजीपुर)। Hajipur Crime: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो लड़क‍ियों का अपहरण कर लिया गया। दोनों मामले में अलग-अलग एफआइआर कराई गई है।  

लालगंज थाना क्षेत्र स्थित घर से एक युवती को उसका प्रेमी भगाकर ले जा रहा था। इसी क्रम में घर के लोगों को पता चल गया। लंगड़ी पाकर के पास दोनों को लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन चकमा देकर लड़का उस लड़की को लेकर फरार हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीया युवती को एक युवक अपने दोस्‍तों के साथ घर से भगा ले गया। संयोग से घर के लोगों को इसका पता चल गया। यह भी जानकारी मिली क‍ि इसी थाना क्षेत्र के जलालपुर का रोहन कुमार अपने साथ‍ियों के साथ उसे ले गया है।  

इसके बाद बात फैली तो लंगड़ी पाकर के समीप स्‍थानीय लोगों ने उन्‍हें पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी। पुलिस जबतक पहुंचती, रोहन उस लड़की को लेकर भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर लड़की की मां ने लालगंज थाना में अपनी पुत्री का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी कराई है।
अपहरण के बाद दी धमकी

इधर महिसौर थाना क्षेत्र के एक गांव में अल सुबह नाबालिग का अपहरण किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई है। घटना करीब दो दिन पुरानी है। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि 7 दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे 16 वर्षीय पुत्री अपने घर से दक्षिण दिशा में शौच के लिए गई थी।

काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खोजबीन के क्रम में जानकारी मिली कि भरत कुमार और विशाल कुमार ने उसका अपहरण किया है।  

आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर आरोपितो के स्वजनों के पास गईं, तो आरोपितों के स्वजनों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें अपने दरवाजे से भगा दिया। साथ ही यह धमकी भी दी कि उनकी नाबालिग पुत्री की हत्या कर दी जाएगी।

इस मामले में भरत कुमार, विशाल कुमार, राम अवतार साहनी, ननकू देवी एवं विजय कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131