search

यूरोपीय देश खस्ता हाल, उनका नेतृत्व कमजोर, यूक्रेन और घुसपैठ को लेकर क्या बोले ट्रंप

deltin33 2025-12-11 02:38:00 views 1271
  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन युद्ध को लेकर यूरोप में मची खींचतान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाराज कर दिया है। उन्होंने यूरोपीय देशों को खस्ता हाल बताते हुए उनके नेतृत्व को कमजोर कहा है।

राजनीतिक मामलों की पत्रिका पोलिटिको को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, उनका मानना है कि यूरोप के नेता कमजोर हैं, ऐसा इसलिए भी प्रतीत सकता है कि क्योंकि कि वे खुद को राजनीतिक रूप से सही प्रदर्शित करना चाहते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ट्रंप ने यूरोपीय देशों को बताया खस्ता हाल

ट्रंप ने कहा, यूरोपीय नेताओं को नहीं पता है कि उन्हें क्या करना चाहिए। इसी के चलते यूरोप ने अपनी सीमा नीति नहीं बदली तो कई देश अस्तित्व खो देंगे। कहा, लंदन और पेरिस जैसे शहर घुसपैठियों के भार से दबे जा रहे हैं।

उनमें बड़ी संख्या मध्य-पूर्व (पश्चिम एशिया) और अफ्रीका से लोग अवैध तरीके से पहुंच रहे हैं। यूक्रेन युद्ध पर यूरोपीय नेताओं के रुख की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा, वे कुछ भी सकारात्मक नहीं कर रहे हैं।

वे ऐसी बातें और कार्य कर रहे हैं जिससे युद्ध बढ़ता जा रहा है। इस युद्ध में और इससे इतर भी रूस यूक्रेन से ज्यादा मजबूत है, इस तथ्य को स्वीकार किए जाने की जरूरत है। ट्रंप ने यूक्रेन में चुनाव कराए जाने की भी आवश्यकता जताई।
तीन महीने में यूक्रेन में चुनाव को तैयार: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सरकार तीन महीने में देश में चुनाव करवाने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत होगी।

सहयोगी देशों को निष्पक्ष और बिना दबाव के मतदान के लिए व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जेलेंस्की ने यह बात ट्रंप के यूक्रेन में चुनाव करवाने वाले बयान पर कही है।
यूक्रेन में शांति के लिए यूरोप की भागीदारी जरूरी: पोप

ईसाई धर्मगुरु पोप लिओ ने यूक्रेन की शांति में यूरोप की भूमिका की वकालत की है। कहा है कि यूरोप को साथ लिए बगैर यूक्रेन में शांति की पहल करना बेमानी होगी।

इस सिलसिले में उन्होंने अमेरिका की पहल को उचित नहीं बताया। कहा, अमेरिका के एकतरफा शांति प्रस्ताव से अमेरिका और यूरोप की एकजुटता टूटी है।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131