search
 Forgot password?
 Register now
search

UP Weather: कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड; देरी से चल रही ट्रेनें

cy520520 2025-12-11 03:37:19 views 1177
  



संवाद सूत्र, गोंडा। कोहरे का असर बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सर्द हवा चलने के कारण तापमान में कमी आने के साथ ही ठंड का असर बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। लोग घरों के बाहर अलाव तापते नजर आए। सड़कों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम दिखी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धूप का असर कम होने से ठंड महसूस की गई। शाम होते ही कोहरे का असर बढ़ गया। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के पर्याप्त इंतजाम न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एडीएम आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ठंड व कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है, जिसके कारण छह ट्रेनें निर्धारित समय से एक से पांच घंटा विलंब से चलीं। वहीं, इंजीनियरिंग विभाग ने फॉग को देखते हुए अपनी तैयारियां कर दी है।

विलंब से चलने वाली ट्रेनों में राप्ती गंगा एक्सप्रेस पांच घंटा, सप्त क्रांति सुपरफास्ट डेढ़ घंटा, गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटा, आजमगढ़ सुपरफास्ट,छपरा अमृत विहार एवं बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक-एक घंटा लेट से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सहायक मंडल अभियंता (विशेष) आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि मंडल रेल प्रबंधक के आदेश पर फॉग को देखते हुए ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, इसके लिए 20 ट्रैकमैन विभिन्न रेल रूटों पर तैनात किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com