search
 Forgot password?
 Register now
search

पटना एयरपोर्ट से 31 जोड़ी फ्लाइट का हुआ परिचालन, 10 उड़ानें रहीं रद

cy520520 2025-12-11 03:37:42 views 679
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। तीन दिसंबर से प्रभावित चल रहीं इंडिगो की सेवाएं धीरे-धीरे पुराने ढर्रे पर लौटने लगी है। इससे जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना पर उड़ानों की संख्या बढ़ी है। हालांकि स्थिति सामान्य होने में अभी समय लगेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को दिनभर में आने और जाने वाली कुल पांच जोड़ी यानी 10 उड़ानें रद कर दी गईं। इनमें सभी फ्लाइट इंडिगो की हैं। अचानक उड़ानें रद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर जानकारी के इंतजार में बैठे रहे, जबकि कुछ को अपनी यात्रा योजना रद करनी पड़ी। इस बीच यात्रियों के लिए राहत की बात ये रही कि एयरपोर्ट से इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस व स्पाइसजेट की 31 जोड़ी उड़ानें आईं व गईं। यानी, 62 फ्लाइट ने उड़ानें भरीं।

यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 0612-220797 व 9471000714 पर यात्री 24 घंटे अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं या सहायता के लिए फोन कर सकते हैं।
इंडिगो की ये उड़ानें रहीं रद

    फ्लाइट नंबर (जाने वाली) फ्लाइट नंबर (आने वाली) रूट
   
   
   6E 713
   6E 663
   कोलकाता → पटना → कोलकाता
   
   
   6E 6451
   6E 6452
   बेंगलुरु → पटना → बेंगलुरु
   
   
   6E 915
   6E 6683
   हैदराबाद → पटना → हैदराबाद
   
   
   6E 6549
   6E 6550
   दिल्ली → पटना → दिल्ली
   
   
   6E 678
   6E 679
   चेन्नई → पटना → चेन्नई
   
विलंब हुईं उड़ानें

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पर बुधवार को बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट करीब दो घंटे विलंब से पहुंची। इसी प्रकार मुंबई से आने वाली इंडिगो की तीन फ्लाइट भी विलंब से पहुंची।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153728

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com