search

यूपी के इस ज‍िले में 17 करोड़ से 28 सड़कों का होगा निर्माण, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

Chikheang 2025-12-11 03:37:57 views 1257
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।  



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार ने ज़िले में सड़क और सेतु निर्माण के लंबे समय से लंबित प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की पहल और स्थानीय विधायकों के प्रयासों से ज़िले को यह बड़ी सौगात मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर स्थित चार लघु सेतुओं के निर्माण और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 9.75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, ज़िले की 28 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 17 करोड़ की लागत मंजूर की गई है, इससे इन मार्गों की सूरत बदलेगी। कुल मिलाकर, 26.75 करोड़ के कार्यों को मंजूरी मिली है।

इन 28 सड़कों में पूरनपुर बंडा मार्ग से बिलंदपुर टांडा, पीलीभीत बस्ती मार्ग से दूधिया खुर्द, कुर्रेया कला से जगतपुर संपर्क मार्ग जैसे महत्वपूर्ण रास्ते शामिल हैं।

जितिन प्रसाद, केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जल्द ही इन कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इस मंजूरी से जिले में जर्जर और अधूरे पड़े पुलों व सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय जनता को राहत मिलेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244