search

West Singhbhum: तांतनगर प्रखंड कार्यालय में कमरे में बंद कर लिपिक की पिटाई, आरोपित गिरफ्तार

deltin33 2025-12-11 04:07:09 views 1249
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सूत्र, तांतनगर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जब प्रखंड कार्यालय के लिपिक मुकेश कुमार पुरती (30) पर उनके ही कार्यालय कक्ष में घुसकर एक व्यक्ति ने बेरहमी से हमला कर दिया। इस घटना से कार्यालय कर्मियों में दहशत का माहौल बन गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की जानकारी मिलते ही चाईबासा से लौट रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पवन आशीष लकड़ा सीधे तांतनगर थाना पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित लिपिक के लिखित आवेदन पर हमलावर कैलाश हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया।
फोन पर मिली गाली से भड़कर पहुंचा कार्यालय

जानकारी के मुताबिक तांतनगर टोली बाटीगुटू निवासी कैलाश हेम्ब्रम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए खुद को ब्लॉक स्टाफ बताया था। इसी से विचलित कैलाश बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे बिना सत्यापन किए प्रखंड कार्यालय जा पहुंचा। वह सीधे मुकेश पुरती के कमरे में घुसा, दरवाजा बंद किया और बिना कुछ कहे पिटाई शुरू कर दी। जब तक अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचते, मुकेश पुरती गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
पुलिस ने मौके से ही किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ कार्यालय पहुंचे और कैलाश हेम्ब्रम को वहीं से गिरफ्तार कर थाने ले गई। बीडीओ पवन आशीष लकड़ा ने थाने पहुंचकर सभी कर्मचारियों को बुलाया और पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कराया। आरोपित को गुरुवार को जेल भेजा जाएगा।
घटना के बाद से कर्मचारियों में दहशत

अचानक हुए इस हमले के बाद तांतनगर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मचारी भयभीत हैं। बताया जाता है कि इससे पहले भी कैलाश हेम्ब्रम ने तांतनगर के पूर्व मुंडा सुभाष चंद्र बिरुली को जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय ग्रामसभा में माफी मांगने के कारण मामला शांत हो गया था। कर्मचारी अब सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131