search

बनारस में गिरा तापमान, बढ़ेगी कोहरे की सघनता

cy520520 2025-12-11 04:37:01 views 1248
  





बनारस में गिरा तापमान, बढ़ेगी कोहरे की सघनता



जागरण संवाददाता, वाराणसी : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बुधवार से दिखने लगा, तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की हुई गिरावट ने शाम होते ही गलन का आभास कराना शुरू कर दिया। अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे के धुंध की सघनता कुछ और बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इधर छिछला या मध्यम कोहरा आधी रात के बाद से लेकर भोर में सूर्योदय के समय तक पड़ सकता है। सूर्योदय होने के बाद यह धीरे-धीरे छंट जाएगा। तापमान में गुरुवार व शुक्रवार को मामूली गिरावट ही होने के आसार हैं। हालांकि इससे सुबह-शाम होने वाली गलन का प्रभाव बढ़ेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पश्चिमी विक्षोभ के इस झोंके के प्रभाव से पहले दिन बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह सामान्य से महज 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 26 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 10.5 पर रहा। उधर, बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और उधर तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे 24.8 रहा। न्यूनतम तापमान मात्र 0.3 डिग्री कम हाेकर सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बातया कि यह पश्चिमी विक्षोभ भी बहुत ताकतवर नहीं है, इसलिए अधिकतम शुक्रवार तक इसका रहेगा यानी तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है जबकि शनिवार को गिरावट रुक जाएगी और तापमान स्थिर होकर बढ़त की ओर उन्मख होगा लेकिन तब तक इसके पीछे आ रहा एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी यहां तक पुहुंच जाएगा, इससे ठड धीमी गति से ही सही किंतु अगे बढ़ जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725