search

Haridwar: पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे से अवैध मेडिकल स्टोर संचालकों में मचा हड़कंप, 12 दुकानें सील

Chikheang 2025-12-11 06:36:42 views 1265
  

रावली महदूद में मेडिकल स्टोर सील करती एफएसडीए और पुलिस की संयुक्त टीम। जागरण  



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम को देख कई मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। वह अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर टीम ने 12 मेडिकल स्टोर सील कर दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में कई मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित होने की शिकायतें पिछले कई दिनों से मिल रही थी। मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवा की बिक्री, बिना बिल के दवाओं की खरीद-फरोख्त समेत अन्य अनियमितताएं बरते जाने की बात सामने आ रहीं थी।
बंद कर भागे संचालक

इस पर सिडकुल पुलिस के साथ बुधवार को विभाग की टीम जांच के लिए रावली महदूद क्षेत्र में पहुंची। जांच के लिए टीम आने की खबर मिलते ही देख कई लोग अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग निकले। इसके बावजूद भी टीम ने कई मेडिकल स्टोरों पर जांच की। इस दौरान स्टाक समेत अन्य अनियमितताएं मिलने पर 12 मेडिकल स्टोर सील कर दिए गए।

मेडिकल स्टोरों का स्टाक चेक करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी जिले में विभाग का अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244